सिडनी की खूबसूरती समेटे हुए सतिंदर सरताज का नया गीत ‘जान के भुलेखे जल्द’ होगा रिलीज, पोस्टर जारी 

CHANDIGARH, 2 DECEMBER: जब भी कोई सतिंदर सरताज शब्द बोलता है तो एक अद्भुत सुरीली आवाज हमारे दिल को  छू जाती  है। कई हिट फ़िल्म व  गाने देने के बाद अब रिलीज हो रहा है ‘जान के भुलेखे’

साॅन्ग निसंदेह सिडनी की खूबसूरती को समेटे हुए है व इसके  प्यार भरे बोल आपके जज्बातों को झिंझोड़ कर विस्मित कर देंगे ।

सरताज अपने गीतों के जरिए नैतिकता के सिद्धांतों की पैरवी कर रहे हैं। इसके साथ ही वह बाकी सिंगर्स, लेखक को आगे बढ़ने और इसका पालन करने और दर्शकों के प्यार का स्वाद चखने का मार्ग प्रशस्त कर  रहे हैं। सरताज के बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी अच्छाई, निष्ठा और वे जो लिख रहे हैं, गा रहे हैं और रचना कर रहे हैं उसके गूढ़

ज्ञान का प्रमाण है। सरताज की रचनात्मकता हमेशा एक अलग स्तर को छूती है और नए मानक स्थापित करती है। 

सरताज के अनुसार युवाओं की मानसिकता को अच्छे और बुरे गीतों की पहचान करनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक दर्शक अच्छे गानों की मांग करें  ,जो संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और प्रकृति के करीब हैं। खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माए गए रोमांटिक गीत सुकून देते हैं। इस गाने को सतिंदर सरताज ने गाया, लिखा और कंपोज किया है। म्यूजिक बीट मिनिस्टर ने दिया है और वीडियो शविन्दर  ने डायरेक्ट किया है। गाने को 8 दिसंबर को  जुगनू ग्लोबल के लेबल के तहत रिलीज किया जा रहा है। यह गाना दर्शकों के दिलों को जरूर छुएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!