किसानों ने अरुण सूद को फसल व शॉल भेंट कर नए विधेयकों के प्रति खुशी जताई

CHANDIGARH: सेक्टर-33 स्थित भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में आज भाजपा किसान मोर्चा की बैठक किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दीदार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का तीन नए कृषि विधेयकों के लिए धन्यवाद किया गया। इस उपलक्ष्य में किसान मोर्चा सदस्यों ने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद को ज्वार, बाजरा, मक्का, धान के गुच्छ और शॉल भेंट कर प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री तथा पार्टी के प्रति किसानों की खुशी भी व्यक्त की।

भाजपा ने अन्नदाताओं को बिचौलियों से मुक्ति दिलाई

दीदार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चुंगल से मुक्ति दिलाने वाले बिल पास करवाए हैं।

फसल का ज्यादा मूल्य मिलेगा

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि यह विधेयक किसानों को अपनी उपज अंतरराज्यीय स्तर पर निर्बन्धन रूप से बेचने के लिए अवसर प्रदान करेगा। किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए ज्यादा ग्राहक मिलेंगे, जिससे किसानों को अपनी फसल का ज्यादा मूल्य मिल सकेगा।

भाजपा कार्यालय कमलम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ।

नए विधेयकों के फायदे बताए

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर शर्मा ने तीनों विधेयकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि इन किसान हित के बिलों में यह प्रावधान है कि कोई भी व्यापारी या कंपनी किसान के साथ MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के नीचे कॉन्ट्रैक्ट नहीं कर पाएंगे और मार्किट कमेटियां जैसे हैं वैसे ही रहेंगी और कोई भी व्यापारी या कंपनी किसानों की जमीन की इस बिल के तहत खरीद-फरोक्त नहीं कर सकेगी। उन्होंने कहा कि किसान खरीदार से सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे बिचौलिया को मिलने वाले लाभ के बजाए किसानों को उनके उत्पाद की पूरी कीमत मिल सकेगी।
किसी भी विवाद की स्थिति में उनका निपटारा 30 दिवस में स्थानीय स्तर पर करने की व्यवस्था की गई है। यह विधेयक किसान को 3 दिन में भुगतान की गारंटी भी देता है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अवतार सिंह , धरमिंदर सिंह, रूपिंदर सिंह राणा, सतिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, दलबीर सिंह, बलविंदर सिंह राजावाल, मनदीप सिंह पलसोरा, बलजीत सिद्धू , दलबीर सिंह सोमा, बलबीर सिंह दरिया, धरमिंदर सिंह कहजेरी, संदीप सिंह, गोपाल, अनिल कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!