श्यामलाल घावरी की टीम को छोड़कर कई सदस्यों ने कृष्ण कुमार चड्डा को दिया समर्थन

चड्डा ने मनीमाजरा के लिए अलग बनाई सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति, नेपाल को बनाया प्रधान, जसवंत को दी चेयरमैन की जिम्मेदारी

CHANDIGARH, 21 NOVEMBER: सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति चंडीगढ़ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्डा की अध्यक्षता में आज एक विशेष मीटिंग का आयोजन यूनियन कार्यालय सेक्टर-17 में हुआ। इस मीटिंग में सफाई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ के प्रधान श्यामलाल घावरी की टीम को छोड़कर कुछ पदाधिकारियों ने कृष्ण कुमार चड्डा के कार्यों को देखते हुए उनकी टीम को ज्वाइन किया। इनमें नेपाल, जसवंत, विजय कुमार, तरसेम, विनोद कुमार, खुशीराम, प्रेमपाल आदि शामिल हैं। इन सभी का कृष्ण कुमार चड्डा और उनकी टीम ने फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया और प्रधान कृष्ण कुमार चड्डा, चेयरमैन वीरम पाल दिसावर, प्रधान महासचिव जसवीर कुमार टाक ने सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति की एक शाखा मनीमाजरा में भी खोलने ऐलान किया।

मनीमाजरा शाखा में नेपाल को अध्यक्ष, जसवंत को चेयरमैन, विजय कुमार को सीनियर वाइस प्रधान, तरसेम को वाइस प्रधान, विनोद कुमार को महासचिव, खुशीराम को मुख्य सलाहकार व प्रेमपाल को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। इन सभी पदाधिकारियों को यूनियन ने फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया और इन सभी ने आज कृष्ण कुमार चड्डा व उनकी टीम के सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि हम इस बार चाहे जो मर्जी हो जाए कृष्ण कुमार चड्डा को सफाई कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ के प्रधान की कुर्सी पर लाकर रहेंगे। कृष्ण कुमार चड्डा ने आए हुए सभी मेंबर्स का धन्यवाद किया।

error: Content can\\\'t be selected!!