समाज के हर व्यक्ति को भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत: सुभाष चावला

CHANDIGARH: आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने डडडूमाजरा , सेक्टर 20 और सेक्टर 24 में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर जाकर माथा टेका एवं आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सुभाष चावला ने समस्त चंडीगढ़ वासियों को भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

सुभाष चावला ने कहा कि आज समाज के हर व्यक्ति को भगवान महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने हमेशा हमें संगठित होकर काम करने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं का अनुसरण करके हर समाज ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है ।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के जीवन का समता, त्याग और करुणा का संदेश हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि मंदिर में एक पुस्तकालय जरूर होना चाहिए, जिसमें आज की पीढ़ी भगवान वाल्मीकि जी के बारे में पढ़ सके।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करें, ताकि वे देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी जिंदल, हरफूल कल्याण, हरमोहिंदर सिंह लक्की, हाकम सरदी, लव कुमार, गुरप्रीत सिंह गाबी, सोनू मोदगिल,बबलराज सिंह और अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

error: Content can\\\'t be selected!!