राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की पंचकूला इकाई की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में जुटे जाने-माने रचनाकार

PANCHKULA: राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की पंचकूला (हरियाणा) इकाई की ओर से एक मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिंदर सिंह जग्गी उपस्थित रहे। नरेश ‘नाज़’ द्वारा संस्थापित राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की प्रशंसा करते हुए रचनाकारों को वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की हरियाणा इकाई के संरक्षक गणेश दत्त ने प्रोत्साहित किया। मंच संचालन डा. प्रतिभा ‘माही’ ने किया।

गोष्ठी की शुरूआत डॉ. प्रतिभा माही की सरस्वती वंदना से हुई। गोष्ठी में सुनीता गर्ग, डॉ. प्रज्ञा शारदा, सुदेश मुदगिल नूर, रेणु अब्बी ‘रेणू’, नीरू मित्तल नीर’, विजय सचदेवा, मोहिनी सचदेव, सरोज चोपड़ा, उषा गर्ग, आभा मुकेश साहनी, कमलेश गेरा, एचसी गेरा, नलिनी उप्पल, अचला डिंगल, रेखा मित्तल, गणेश दत्त, डा. प्रतिभा ’माही’ और मुख्य अतिथि मोहिन्दर सिंह जग्गी ने सुमधुर स्वर में अलग- अलग विषयों पर कविताएं, गीत, गजलें सुनाईं। बहुत ही सार्थक गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित मोहिन्दर सिंह जग्गी ने सम्बोधन के बाद सार्थक कविता पाठ किया और इस आयोजन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी साहित्यकारों के प्रयास से वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की स्थापना के समय लिए गए विचार मूर्तरूप होते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। अन्त में हरियाणा इकाई के सरंक्षक कवि गणेश दत्त ने संस्था को और अधिक सक्रियता से देश-विदेश में फैलाने के लिए मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

error: Content can\\\'t be selected!!