प्रख्यात साहित्यकार व रंगकर्मी डॉ. कैलाश आहलूवालिया माता कमलावती मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

CHANDIGARH: अभिव्यक्ति के मंच पर जाने-माने साहित्यकार और रंगकर्मी डॉक्टर कैलाश आहलूवालिया को उनके साहित्य और कला के प्रति समर्पण के लिए माता कमलावती मेमोरियल अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड कमलावती फाउंडेशन के संस्थापक सुभाष भास्कर, साहित्यकार सुभाष शर्मा, साहित्यकार प्रेम विज, अंजू भास्कर, साहित्यकार डॉक्टर निर्मल सूद और साहित्यकार तथा रंगकर्मी विजय कपूर के हाथों प्रदान किया गया।

इस मौके पर डॉक्टर वीरेंद्र मेंहदीरत्ता ने कहा कि साहित्य के लिए सही मायने में इसके कर्मठ योद्धा को यह सम्मान मिला है।
इस कार्यक्रम के दौरान कविता और कहानी पाठ भी हुआ, जिसमें ट्राइसिटी के दिग्गज साहित्यकारों ने भाग लिया। इनमें डॉक्टर कैलाश आहलूवालिया, प्रेम विज, सुभाष शर्मा, विजय कपूर, डॉक्टर विमल कालिया, डॉक्टर निर्मल सूद, डॉक्टर अशोक वढेरा, दर्शना सुभाष पाहवा, बबिता कपूर, अश्वनी भीम, सुभाष भास्कर, डॉक्टर सत्यभामा, रश्मि शर्मा, अलका कांसरा, जरीना नगमी, सीमा गुप्ता, तुषारांशु शर्मा और राजिंदर कौर सराओ शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय कपूर ने किया।

error: Content can\\\'t be selected!!