डा. प्रज्ञा शारदा के बाल काव्य संग्रह ‘अनूठा बाल संसार’ का विमोचन

CHANDIGARH: संवाद-संहिता मंच की ओर से सैक्टर-43 में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रसिद्ध शायर व निदेशक दूरदर्शन केंद्र चण्डीगढ़ डा. एन.एस. मन्हास ने कवियत्री डा. प्रज्ञा शारदा के पंजाबी में नवप्रकाशित बाल काव्य संग्रह ‘अनूठा बाल संसार’ का विमोचन किया। इसका पंजाबी रूपांतर सुभाष भास्कर ने किया है।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष प्रेम विज, आचार्यकुल चण्डीगढ़  के अध्यक्ष के.के. शारदा, पत्रकार नलिन आचार्य, श्रीमती मन्हास व श्रीमती राज विज भी उपस्थित थीं। इस मौके पर कोरोना वायरस के कारण बहुत कम संख्या में साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया था। डा. मन्हास ने कवियत्री डा. प्रज्ञा शारदा को मुबारकबाद देते हुए कहा कि बाल साहित्य विशेषकर बाल कविता लिखना कठिन कार्य है लेकिन कवियत्री डा. प्रज्ञा शारदा ने इसे बाखूबी किया है। पुस्तक में 73 कविताएं हैं, जो सभी बच्चों की रुचि की हैं। सुभाष भास्कर ने इसका अनुवाद बखूबी किया है।

ये भी पढ़ें- विचार-मंथनः मौत में अपना अस्तित्व तलाशता मीडिया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content can\\\'t be selected!!