महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी-III ने देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में किया जोरदार प्रदर्शन

CHANDIGARH: बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की तरफ से किए जा रहे आंदोलन की कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी -III ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर 49-50 के चौक पर एकत्रित हुए और भाजपा व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी III के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश की जीडीपी का बुरा हाल हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। देश में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर पार कर चुकी हैं। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 900 रुपए के करीब पहुंच चुके हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड रहा है लेकिन मोदी सरकार महंगाई को कंट्रोल करने में पूरी तरह नाकाम ही नहीं, बल्कि लापरवाही होकर बैठी है।

इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष चावला के अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती दीपा दुबे भी उपस्थित रहीं और आमजन को भाजपा सरकार की असफलताओं से अवगत कराया। इस प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन जीत अमन, बंटी नारंग, विशाल अत्री, नवदीप, ईश्वर सिंह, विकास सोनी, जागीर सिंह, सतीश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी के सीनियर कांग्रेस लीडर, स्थानीय महिलाएं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!