दीपा दुबे का महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर एक साल पूरा, निगम चुनाव में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

कांग्रेस भवन में केक काटकर मनाया गया एक साल की सफलता का जश्न

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर श्रीमती दीपा दुबे के कार्यकाल का 1 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने पर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में दीपा दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दीपा दुबे ने अपने एक साल के कार्यकाल की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में उनकी कोशिश रहेगी कि चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस को और अधिक संगठित करके नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। यही नहीं, वह अपने कार्य और कांग्रेस की नीतियां तथा विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए और भी महिलाओं को संगठन से जोड़ेंगी। इस दौरान उन्होंने नगर निगम चुनाव-2021 में कांग्रेस की शानदार विजय सुनिश्चित करने का चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की तरफ से संकल्प लिया।

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की कार्यकर्ता।

कोरोनाकाल में भी चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने आगे आकर काम कियाः दीपा दुबे

कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अध्यक्ष के रूप में दीपा दुबे का एक साल पूरा होने का जश्न मनाया। इस अवसर पर दीपा दुबे ने आने वाले दिनों में किस तरीके से संगठन को आगे लेकर जाना है, इस पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद का उन्हें कार्यभार मिलने के कुछ ही समय बाद देश कोविड-19 संकट व लॉकडाउन में घिर गया था। इस विषम परिस्थिति में भी चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी गतिविधियों को जारी रखा तथा सोशल मीडिया के द्वारा जन-जन तक पहुंची। चाहे वह श्मशान घाट में लोगों की अस्थियों के विसर्जन का मुद्दा हो, चाहे गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पतालों में व्यवस्थाएं बनवाना हो, चाहे डड्डूमाजरा में बनने वाले मृतक जानवरों के शवदाह गृह पर रोक लगाने के लिए संघर्ष करने की बात हो, सभी मुद्दों पर चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने आगे आकर काम किया। जनहित से जुड़े कई मसलों को उन्होंने फेसबुक लाइव द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन और प्रशासक आदि को पत्र के माध्यम से उठाया।

मेरी सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं कोः दीपा

दीपा दुबे ने चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काम करने के लिए उन्हें मौका देने पर पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (प्रशासन) पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , नीतू वर्मा और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का आभार व्यक्त करते हुए सभी सीटीसीसी मैंबर, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और महिला कांग्रेस की सभी जमीनी स्तर की कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी सफलता का श्रेय कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जाता है।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने भी की प्रशंसा

इस मौके पर चडीगढ़ प्रदेश कांगेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने भी दीपा दुबे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपा दुबे के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अच्छा कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए मैं महिला कांग्रेस को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव को देखते हुए महिला कांग्रेस और भी सुचारू रूप से कार्य करते हुए नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ेगी व महिला कांग्रेस संगठन को और मजबूत करेगी।

ये भी पढ़ें- दीवाली तोहफाः पंचकूला, हिसार, गुरूग्राम व फरीदाबाद में अपने घर का सपना पूरा करने का है मौका

error: Content can\\\'t be selected!!