हिमाचल में गरजीं दीपा दुबे, नड्डा, अनुराग और जयराम ठाकुर को लिया आड़े हाथ

महंगाई के खिलाफ सुजानपुर टीहरा में महिला आक्रोश सम्मेलन में पहुंचीं चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष

CHANDIGARH, 11 APRIL: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर टीहरा में महंगाई के खिलाफ आज आयोजित किए गए महिला आक्रोश सम्मेलन के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे मोदी सरकार पर जमकर बरसीं तथा इस सरकार की विफलताओं को उजागर किया। यह सम्मेलन सुजानपुर टीहरा के विधायक राजिंदर राणा द्वारा करवाया गया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनवे चंदेल और प्रदेश, जिला, ब्लॉक, सुजानपुर की महिला मंडल की सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यूथ कांग्रेस के नेता अभिषेक राणा और विकी कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष चंडीगढ़ कांग्रेस भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दीपा दुबे ने बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा पर प्रश्न खड़ा किया कि महंगाई की रोकथाम और युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा कहां है ? दीपा दुबे ने हिमाचल में कोई कार्य नहीं करने पर भी बीजेपी नेताओं और भाजपा सरकार को घेरा। दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ में किस तरह से पानी के रेट बढ़ाए गए, यह चंडीगढ़ की जनता भी जानती है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चंडीगढ़ तो आते हैं लेकिन पानी के बढ़े बिलों पर चुप्पी साधे रहते हैं, ऐसा क्यों ?

error: Content can\\\'t be selected!!