चंडीगढ़ की दो शिक्षिकाओं के मामले में दलितों ने जताया रोष, प्रिंसिपल का पुतला फूंका

डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष संयुक्त मोर्चा ने प्रशासन को दी बड़े रोष प्रदर्शन की चेतावनी

CHANDIGARH, 11 MARCH: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में दो दलित शिक्षिकाओं के कथित उत्पीड़न के मामले में चंडीगढ़ प्रशासन पर हठधर्मिता अपनाने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आज सेक्टर -20 के मैदान में दलित समाज के लोग एकत्रित हुए और रोष प्रकट किया। मोर्चा के उपाध्यक्ष भगत राज दिसावर ने ऐलान किया कि जब तक आरोपी प्रिंसिपल राजबाला की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

दलित समाज के वरिष्ठ नेता ओमपाल सिंह चावर ने बताया कि चंडीगढ़ में दो अध्यापिकाओं के दलित उत्पीड़न के मामले में आज सेक्टर-20 स्थित जामा मस्जिद के सामने मैदान में मोर्चा के अध्यक्ष ओपी चोपड़ा द्वारा एक सभा बुलाई गई, जिसमें दलित समाज के सभी वरिष्ठ नेता व बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए और प्रिंसिपल राजबाला की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोष प्रकट किया। साथ ही प्रिंसिपल राजबाला का पुतला फूंका। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के साथ नोकझौंक भी हुई। चावर ने बताया कि सभा में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अगर प्रिंसिपल राजबाला की गिरफ्तारी नहीं होती है तो चंडीगढ़ प्रशासन एक बड़े रोष प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहे और इसकी जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन की ही होगी।

error: Content can\\\'t be selected!!