Punjab में Olympic के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए

CHANDIGARH: जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे 32वें ओलंपिक (Japan Olympic Games 2021) खेल के उत्साह को राज्य में और अधिक बढ़ावा देने के लिए पंजाब के खेल और युवक सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी बुधवार को मोहाली के सैक्टर-78 स्थित खेल स्टेडियम में एल.ई.डी. लगाने और सभी जिलों में चल रहे सेल्फ़ी प्वाइंटों का उद्घाटन करेंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए खेल विभाग के डायरेक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा ने बताया कि ओलम्पिक्स में भाग ले रहे राज्य के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी जिलों में यह सेल्फ़ी प्वाइंट स्थापित किये गए हैं, जो युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि ओलम्पिक्स (Japan Olympic Games 2021) और पैरा ओलम्पिक्स के लिए राज्य के 20 खिलाडिय़ों का भारतीय दल में चयन हुआ है, जिनके द्वारा पदक जीतने की पंजाबियों को पूरी उम्मीद है। इसलिए राज्य के प्रत्येक जिले में सेल्फ़ी प्वाइंट बनाए गए हैं। खरबन्दा ने बताया कि मोहाली के खेल स्टेडियम में विशेष तौर पर एल.ई.डी. लगाई गई है, जो इस प्रतिष्ठित खेल के चलने तक लगी रहेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!