कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता जन्नत जहां गाजे-बाजे के साथ पहुंचीं पर्चा भरने, पंजाब के कैबिनेट मंत्री समेत कई कद्दावर नेता रहे मौजूद

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों को टिकट वितरण के साथ ही आज नामांकन का सिलसिला तेज हो गया। वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पार्टी की फायर ब्रांड नेता जन्नत जहां पूरे गाजे-बाजे के साथ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पर्चा भरने पहुंचीं। जन्नत जहां का नामांकन दाखिल करवाने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका तथा पूर्व मंत्री एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी खास तौर से यहां पहुंचे। उनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ एवं कद्दावर कांग्रेसी नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

जन्नत जहां चंडीगढ़ नगर निगम की पूर्व पार्षद हैं तथा अपने कार्यकाल में खासी लोकप्रिय भी रहीं। यही कारण है कि कांग्रेस ने उन्हें इस बार वार्ड नंबर-4 से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा के गढ़ में मौजूदा भाजपा पार्षद की पत्नी को कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। वार्ड में मिल रहे भारी समर्थन का ही नतीजा है कि आज नामांकन के मौके पर जन्नत जहां के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी। उनका नामांकन करवाने के लिए खास तौर से यहां पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका तथा पूर्व मंत्री एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी का चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हाफिज अनवार उल हक ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर डॉ. राजकुमार वेरका व केपी ने कहा कि भाजपा की नीतियों को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। केंद्र से लेकर चंडीगढ़ नगर निगम तक भाजपा के शासन से हर वर्ग दुखी व परेशान है। लोग महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से इतने तंग हो चुके हैं कि अब वह कांग्रेस से ही उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लोग जान चुके हैं कि चंडीगढ़ नगर निगम में भी कांग्रेस के शासन से ही उन्हें राहत मिल सकती है। इसलिए इस बार के चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। जन्नत जहां समेत कांग्रेस के तमाम उम्मीदवार भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

error: Content can\\\'t be selected!!