महंगाई पर BJP के खिलाफ कांग्रेस पवन बंसल के नेतृत्व में कल सेक्टर-22 में देगी धरना

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव गांधी कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला की अध्यक्षता में एक बैठक की, जिसमें पार्टी के लगभग 200 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल शहरभर के कांग्रेसी नेहरू पार्क सेक्टर-22 के सामने इकट्ठा होंगे और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के नेतृत्व में धरने पर बैठेंगे। यह धरना पेट्रोल-डीजल और अन्य वस्तुओं की हर रोज बढ़ती कीमतों के विरोध में होगा।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि पिछले 10 दिनों के दौरान शहर में पार्टी ने महंगाई के खिलाफ 31 विरोध प्रदर्शन किए, जिनमें लगभग 10000 लोगों ने भाग लिया और कल इस विरोध प्रदर्शन का आखिरी दिन है। उन्होंने लगातार बढ़ती कीमतों की रोकथाम में विफल रहने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आम आदमी जो पहले से ही कोरोना महामारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण कठिनाई का सामना कर रहा है, पेट्रोल, डीजल और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण सबसे ज्यादा नुकसान उसका हुआ है। बैठक में शामिल वरिष्ठ  कांग्रेस नेताओं का मानना था कि सरकार को तुरंत बढ़ती कीमतों को वापस लेना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस के पास विरोध और धरने के माध्यम से आम आदमी की समस्याओं को उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। चावला ने बताया कि नेहरू पार्क सेक्टर-22 के सामने धरना शनिवार को शाम साढ़े 5 बजे से होगा।

error: Content can\\\'t be selected!!