महंगे पानी के खिलाफ मनीमाजरा में कांग्रेस ने आज भी दिया धरना, लक्की व कन्नू ने कार्यकर्ताओं को दी शाबाशी

CHANDIGARH: बीजेपी शासित चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा पानी के तीन गुना बढ़ाए गए दामों के खिलाफ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनीमाजरा स्थित नगर निगम के कार्यालय के बाहर आज भी धरना दिया। दूसरे दिन मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष संजय भजनी, रामेशवर गिरि, सुरजीत ढिल्लो व संजीव गाबा ने पांच कार्यकर्ता अरुण कुमार, बुआ सिंह, रईस अहमद, हरीश कुमार, श्याम लाल मोड़ को धरने पर फूल माला पहना कर बैठाया।

पानी के बढ़े रेट्स वापस न होने तक जारी रहेगा धरना: लक्की

यह धरना कल की तरह सुबह 9 बजे शुरू हुआ व दोपहर 2 बजे तक चला। इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर व चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता हरमोहिंदर सिंह लक्की व युवा कांग्रेस नेता करणबीर सिंह कन्नू धरना स्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्तओं को जूस पिलाया व फूल माला पहना कर उनकी पीठ थपथपाई। हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि इन्होंने लोगों के हित की आवाज उठाई है। कोरोनाकाल में नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए पानी के रेट्स को कम करवाने को लेकर मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस ने जो मुहिम चलाई है, वह आने वाले दिनों में भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ कांग्रेस चण्डीगढ़ की जनता की आवाज़ को बुलंद करती रहेगी। यह धरना तब तक लगातार चलता रहेगा जब तक कि बीजेपी शासित नगर निगम 300 से 400 प्रतिशत पानी के रेट्स बढ़ाने का अपना नादिर शाही फरमान वापस नहीं लेता।

error: Content can\\\'t be selected!!