कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया

सफाई कर्मचारियों को स्मार्ट घड़ी पहनाना बंधुआ मजदूर जैसा: प्रदीप छाबड़ा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस नेे सफाई कर्मचारियों को स्मार्ट घड़ियां पहनाने के खिलाफ व अन्य मुद्दों पर आज सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा की गई हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान किया है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि बीजेपी शासित नगर निगम सफाई कर्मचारियों को स्मार्ट घड़ियां पहनाकर बंधुआ मजदूर जैसा अनुभव करा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

सभी कर्मचारी कर रहे दिक्कतों का सामना

छाबड़ा ने एक बयान में कहा कि चाहे स्थाई सफाई कर्मचारी हो या ठेकेदार के माध्यम से नगर निगम में काम कर रहा हो, सभी सफाई कर्मचारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। अगर कोई कर्मचारी सेक्टर के कोने में यानी साथ लगते सेक्टर के पास काम करता है तो घड़ी सही लोकेशन न बताकर उसे दूसरे सेक्टर में काम करता बताती है, जिसके कारण उसकी एबसेंट लगती है व उसके वेतन से पैसे कटते हैं। छाबड़ा ने कहा कि स्मार्ट घड़ियों का हर महीने का लाखों का बजट है, जो सरासर पैसों का दुरुपयोग है। वैसे भी नगर निगम के वित्तीय हालात बदतर हो चुके हैं। निगम को कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए एफडी तुड़वानी पड़ रही है।

ठेकेदार के शोषण से बचाया जाए कर्मचारियों को

प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से नगर निगम में डेली वेजिज पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को पक्का करने व ठेकेदार के पास काम करने वालों को नगर निगम के अधीन करने की मांग करती है, ताकि कर्मचारियों को ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे शोषण से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें- फिर पलटवारः निगमायुक्त के बचाव में उतरी कांग्रेस, भाजपा को ही भ्रष्टाचार में लपेटा

error: Content can\\\'t be selected!!
अब राजनीति में एंट्री करेंगी परिणिति और कंगना, लड़ेंगी चुनाव ! परिणिति-राघव की शादी की इनसाइड तस्वीरें World Cup-2023: टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव पितृ पक्ष में ऐसे करें तर्पण, आशीर्वाद देंगे पूर्वज Top Chinese scientist claims India’s Chandrayaan-3 has not landed on Moon’s south pole