चितरंजन चंचल आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बने

CHANDIGARH: मनीमाजरा के आम आदमी पार्टी नेता चितरंजन चंचल को आम आदमी पार्टी ने चण्डीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

चितरंजन चंचल के अलावा आम आदमी पार्टी ने मनीमजरा से अशोक कुमार डैनी और महिपाल शर्मा को प्रदेश सचिव, श्रीनिवास काला , मनोज शुक्ला को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है।

चितरंजन चंचल ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , चंडीगढ़ के प्रभारी जरनैल सिंह, नगर निगम चुनाव प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग एवं महासचिव विजय पाल का आभार जताया है।

error: Content can\\\'t be selected!!