चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने सेक्टर-17 प्लाजा पर दीये जलाकर और रंगोली बनाकर समाज में सशक्तिकरण और समानता की वकालत की

ये दीये ऐसे भविष्य की आशा की रोशनी दर्शाते हैं, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले: मनोज लुबाना

एचएस लक्की ने तीन प्रमुख मांगों पर प्रकाश डाला

CHANDIGARH, 9 NOVEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज देश में सशक्तिकरण और समानता की वकालत करते हुए यहां सेक्टर-17 प्लाजा पर एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इस दौरान दीये जलाकर और रंगोली बनाकर सशक्तिकरण तथा समानता का संदेश दिया गया।

चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना ने इस प्रदर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रंगोली और दीये न केवल रोशनी के त्योहार का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि एक ऐसे भविष्य की आशा की रोशनी भी दर्शाते हैं, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान दिया जाए।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सही मांग कर रही है, क्योंकि आज नौकरी नहीं मिलने की वज़ह से चंडीगढ़ के युवा निराश हैं। दूसरी तरफ समाज के अन्य वर्ग भी परेशान हैं। ऐसे में भाजपा सरकार को चाहिए कि युवाओं की मांगें पूरी की जाएं।

दोनों नेताओं ने सशक्तिकरण और समावेशिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन महत्वपूर्ण मांगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में युवाओं के लिए नौकरियों में 85% आरक्षण दिया जाए, ताकि युवाओं के लिए अवसरों में वृद्धि, रोजगार की संभावनाओं का उचित वितरण सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा वृद्ध, विकलांग और विधवाओं के लिए पेंशन में वृद्धि की जाए। एचएस लक्की और मनोज लुबाना ने एक दयालु समाज की वकालत करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार से चंडीगढ़ में बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं के लिए पेंशन को ₹1000 से बढ़ाकर ₹3000 करने का आग्रह किया।

लक्की और लुबाना ने चंडीगढ़ में लाल डोरा प्रणाली का अंत करने की भी मोदी सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि एक समतावादी समाज के लिए प्रयास करते हुए लाल डोरा प्रणाली को खत्म करना और भूमि आवंटन के लिए अधिक समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना जरूरी है।

error: Content can\\\'t be selected!!
अब राजनीति में एंट्री करेंगी परिणिति और कंगना, लड़ेंगी चुनाव ! परिणिति-राघव की शादी की इनसाइड तस्वीरें World Cup-2023: टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव पितृ पक्ष में ऐसे करें तर्पण, आशीर्वाद देंगे पूर्वज Top Chinese scientist claims India’s Chandrayaan-3 has not landed on Moon’s south pole