चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की माताजी का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

CHANDIGARH, 25 JULY: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की माता श्रीमती रमन सूद का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थीं। उन्होंने पीजीआई में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पाकर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा व सूद परिवार के तमाम शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने के लिए अरुण सूद के आवास पर लोगों का तांता लग गया है। श्रीमती रमन सूद का अंतिम संस्कार कल 26 जुलाई को दोपहर एक बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि श्रीमती रमन सूद कैंसर से पीड़ित थीं। कुछ समय से उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। तीन दिन पहले तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों के अथक परिश्रम के बावजूद उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। आज दोपहर 1:40 बजे उनका निधन हो गया। 76 वर्षीय श्रीमती रमन सूद अपने पति शांतिनाथ सूद के अलावा दो पुत्र व तीन पुत्रियां तथा पौत्र, पौत्रियों, नाती , नातिनों से भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। कैलाश चंद जैन ने बताया कि श्रीमती रमन सूद का अंतिम संस्कार 26 जुलाई को दोपहर एक बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

error: Content can\\\'t be selected!!