चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का परिवार कोरोना की चपेट मेंः पत्नी, माता-पिता समेत 7 सदस्य पॉजिटिव

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है। उनके परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें अरुण सूद की माता व पत्नी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जबकि अरुण सूद और उनके भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

अरुण सूद ने बताया कि उनके दोनों बच्चे और पिता भी कोरोना संक्रिमत हुए हैं। गौरतलब है कि अरुण सूद और उनकी पत्नी सहित माता-पिता ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की पत्नी अंबिका सूद इससे पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। अंबिका सूद हरियाणा में एडीशनल एडवोकेट जनरल हैं। उनके अलावा अरुण सूद की भाभी और उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। तब उनका पीजीआई में इलाज चला था। अंततः अरुण सूद व उनकी पत्नी अंबिका सूद ने कोरोना को मात दे दी थी। दूसरी तरफ, भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जरूरत होने पर ही पार्टी कार्यालय में आएं। क्योंकि शहर में कोरोना काफी तेजी से बढ़ रहा है।

error: Content can\\\'t be selected!!