चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद हुए 52 साल के, सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर दी बधाई

CHANDIGARH, 22 MAY: भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का जन्मदिन आज भले ही सादगी के साथ मनाया गया लेकिन तब खास हो गया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शाह के अलावा अनेक केंद्रीय मंत्रियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय नेताओ, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं तथा अनेक कार्यकर्ताओं ने भी अरुण सूद को फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अरुण सूद ने अपने जन्मदिन पर सबसे पहले सुबह परिवार के साथ सेक्टरl-45 स्थित गौशाला जाकर गऊओं को चारा खिलाया व गऊ माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सेक्टर-23 स्थित मदर टेरेसा होम तथा सेक्टर -47 के आश्रय आश्रम में शारिरिक अक्षम बच्चों को फल वितरण किया। सेक्टर-47 में कुष्ठ आश्रम में रह रहे परिवारो में फल वितरण किए। इनके अलावा 52 वर्ष की आयु होने पर अरुण सूद ने मौली जागरां में 52 गरीब बच्चों को स्कूल की यूनिफार्म भेट की, हल्लोमाजरा में 52 गरीब परिवारों को सूखा राशन तथा रामदरबार के वाल्मीकि मन्दिर में 52 बच्चों को पेन, किताब-कापी व स्टेशनरी वितरित की। इस बीच, दिनभर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे मिलकर जन्मदिन बधाइयां देने का सिलसिला चलता रहा।

error: Content can\\\'t be selected!!