चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस का दल बिहार रवाना

CHANDIGARH: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस का भी एक दल बिहार गया है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने आज सेक्टर-35 स्थित राजीव गांधी भवन से कार्यकर्ताओं के एक दल को झंडी दिखा रवाना किया। यह दल चंडीगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में बिहार गया है।

बिहार की जनता जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की सरकार से ऊब चुकी: छाबड़ा
इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में ओमप्रकाश सैनी, यादविंदर मेहता, नरेंद्र राजभर, अच्छे लाल गौड़,, राधा रानी, विनोद कुमार दुबे, इसरा अहमद, छोटू भाई, सत्यपाल सहनी, मंजीत सिंह सरदार, सुरेन्द्र कुमार, मुकेश सिंह आदि की मौजूदगी में बिहार चुनाव प्रचार के मुद्दों व महागठबंधन के बिहार की जनता से किए वायदों पर विचार-विमर्श हुआ।

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्यत: बिहार से जुड़े नेता व कार्यकर्ता फोन से अपने क्षेत्र के लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट डालने की अपील के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी महागठबंधन का प्रचार कर रहे हैं।

छाबड़ा ने कहा कि बिहार की जनता जेडीयू व बीजेपी के गठबंधन की सरकार से ऊब चुकी है व झूठे वादों से बहुत ज्यादा आक्रोशित है। साथ ही इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंककर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए बेकरार है।

error: Content can\\\'t be selected!!