चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने अहमद पटेल को दी श्रद्धांजलि, उनके निधन को बताया पार्टी की बड़ी क्षति

CHANDIGARH: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर आज चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि लोकसभा व राज्यसभा सदस्य रहे अहमद पटेल के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है।

कांग्रेसियों के लिए हर राजनीतिक मर्ज की दवा थे अहमद पटेलः प्रदीप छाबड़ा

सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टीजनों को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि मृदुभाषी, व्यवहार कुशल और सदैव मुस्कुराते रहना अहमद पटेल की पहचान थी। वह संगठन के स्तंभ थे तथा हम सभी कांग्रेसियों के लिए हर राजनीतिक मर्ज की दवा थे।अहमद पटेल मीडिया से दूर रहकर पार्टी में हमेशा अहम भूमिका में रहे। उनकी शख्सियत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह कांग्रेस के हर फैसले में शामिल रहते थे। कड़वी बात भी बेहद मीठे शब्दों में कहना उनसे सीखा जा सकता था। वे जितने कुशल रणनीतिकार थे, उतने ही कुशल और प्रभावशाली वक्ता थे। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि ईमानदार, जुझारू, वफादार, लीडरशिप के प्रति समर्पित, जिम्मेदार और कर्मठता उनकी असल पहचान थी। विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा से आने वाली पीढ़ियों को जरूर मार्गदर्शन मिलेगा। कांग्रेस पार्टी में उनका योगदान कभी भी नहीं भुला सकती। अहमद पटेल का निधन भारतीय राजनीति के एक अध्याय की समाप्ति है।

सेक्टर-35 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे तथा अन्य कार्यकर्ता व नेता।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं में मोहम्मद सादिक, पार्षद गुरबख्श रावत, शीला फूल सिंह, सतीश केंथ, रविन्द्र गुजराल, विनोद शर्मा, चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, भजन कौर, आईटी सैल के संयोजक यादविंदर मेहता, इंटक के पूर्व चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कुलबीर सिंह, धर्मवीर, राजीव मौदगिल, सलीम खान, प्रेमलता, ममता, ज्योति हंस, बरिंद्र रावत, हरजिंदर बावा, अभेय चंदेल, रवि ठाकुर, राणो देवी, ओमलता, अमरजीत गुजराल, अहमद अली, ज़ैडपी खान, प्रेमपाल चौहान, कुलदीप टीटा, रमेश गोयल, प्रिंस, राजिंदर कुमार, राधा, साहिल दुबे, चंचल माही, मुकेश कुमार, पूजा, सोनू खान आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

एससी और बीसी विद्यार्थी आज से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन एप्लाई कर सकेंगे

error: Content can\\\'t be selected!!