चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने राम दरबार में बच्चों को स्टेशनरी बांटकर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया

मनीष बंसल बोले- भगत सिंह दुनियाभर में युवाओं के लिए अनुकरणीय, लक्की ने कहा- स्वत्रंता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखें लोग

Shaheed Bhagat Singh’s Birthday Celebrations CHANDIGARH, 28 SEPTEMBER: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष परवीन नारंग बंटी द्वारा आज राम दरबार में आयोजित एक जनसभा में बच्चों के बीच स्कूली स्टेशनरी सामग्री बांटकर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया।

शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते मनीष बंसल, एचएस लक्की व अन्य।

इस मौके पर चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह और उनके साथियों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से भारतीय स्वत्रंता सेनानियों के बलिदानों को हमेशा याद रखने को कहा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष बंसल ने कहा कि भगत सिंह न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में युवाओं के लिए एक अनुकरणीय प्रतीक बन चुके हैं। किशोरावस्था के दौरान भी उनकी बेजोड़ परिपक्वता और बौद्धिक कौशल तथा देश के लिए हंसते-हंसते मर-मिटने के उनके जज्बे ने उन्हें समकालीन युवा क्रांतिकारियों के बीच चोटी के दर्जे पर स्थापित कर दिया। इस मौके पर अन्य कांग्रेस नेताओं सोनिया, गुरचरण सिहं, बीरेंद्र रॉय, ममता छाछर और मुकेश गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

error: Content can\\\'t be selected!!