चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने 2022-23 के बजट को डिजिटल उन्मुख करार दिया, केंद्रीय वित्त मंत्री की तारीफ की

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आज पेश किए गए बजट को डिजिटल उन्मुख बजट करार दिया है। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में बजट पर समीक्षा के लिए गणमान्य व्यक्ति व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अर्थशास्त्री सेक्टर-33 स्थित बीजेपी कार्यालय कमलम में जुटे। इस दौरान सभी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ भी की।

प्रदेश भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश में पहली बार पेपर लेस बजट पेश किया गया, जो भारत के भविष्य के बारे में बात करता है, जिला मुद्रा, ई विश्वविद्यालय, ई पासपोर्ट आदि के बारे में बात करता है। चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2022-23 की सराहना करते हुए कहा कि कर दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे कर व्यवस्था को स्थिरता मिलेगी। मूल रूप से कृषि क्षेत्र में काम करने वाली सहकारी समितियों को बढ़ावा देने के लिए एएमटी को 18.5त्न से घटाकर 15त्न कर दिया गया है।

इसके अलावा भारतीय डिजिटल मुद्रा लॉन्च की जाएगी। वास्तविक करदाताओं को राहत प्रदान करने के लिए अद्यतन आईटीआर प्रासंगिक निर्धारण वर्ष के 2 वर्षों के भीतर दायर किया जा सकता है। एलटीसीजी पर सरचार्ज की सीमा 15त्न रखी गई है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत दी गई है, क्योंकि वे वेतन के 14त्न तक एनपीएस में योगदान कर सकते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कंपनियों के लिए रक्षा बजट को 68त्न तक सीमित कर दिया गया है। 400 स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनें भारत में बनेंगी। साथ ही क्रिप्टो करेंसी को सुव्यवस्थित करने और राजस्व को कोषागार में लाने के लिए। आय पर 30 प्रतिशत कर लगेगा। 1,50,000 डाकघर करेंगे कोर बैंकिंग सेवाएं, बैंकिंग गांवों के दरवाजे तक पहुंचेगी। पीएम आवास योजना के लिए 48000 करोड़ रखे गए हैं। 30 लाख नए रोजगार सृजित होंगे। इस बजट समीक्षा में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के इकोनॉमिक सेल के विभिन्न सदस्यों विशाल पुरी, पुष्पिंदर दुग्गल, तरसेम गर्ग, प्रमोद बिंदल, शिव गुप्ता, अनिल कालिया, रविंदर गर्ग, नवीन सोनी, यूके मेहता, विनीत अग्रवाल, मुकुल बंसल, आलोक कृष्ण ने आदि ने भाग लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!