चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने बीएल संतोष व तरुण चुघ का किया भव्य स्वागत

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का चंडीगढ़  पहुंचने पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा ने भव्य स्वागत किया।  तत्पश्चात नया पदभार संभालने  के बाद पहली बार चंडीगढ़  आगमन पर राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का  पार्टी कार्यालय कमलम में अभिनंदन  किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तरूण चुघ ने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा का धन्यवाद किया और कहा कि मैंने एक बूथ कार्यकर्ता के तौर पर अपना सफर शुरू किया था, जहां से चलकर आज इस पद पर पहुंचा हूं । देश में सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक निभाने का प्रण लिया है और इसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के प्रति समर्पित रहना चाहिए। पार्टी कब किसको शिखर पर ले जाए, कोई कह नहीं सकता। भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं, जहां केवल एक परिवार के सदस्यों को ही सम्मान मिलता है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें प्रत्येक  साधारण कार्यकर्ता को भी  सम्मान मिलता है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने तरुण चुघ को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बधाई दी व खुशी जताई। उन्होंने तरुण चुघ के साथ किये गए काम को याद किया कि विद्यार्थी परिषद में दोनों ने मिलकर संगठन के लिए काम किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टण्डन, महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, महामंत्री चंद्रशेखर सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी,  जिलाध्यक्ष, मोर्चाअध्यक्ष व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हरियाणा में सरकारी कार्यों में फूल या बुके देने की प्रथा पर रोक

error: Content can\\\'t be selected!!