सेवा सप्ताहः भाजपा ने मंडल-20 में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया

CHANDIGARH:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत मंडल-20 में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-29  और  औद्योगिक  क्षेत्र में स्थित डिस्पेंसरी में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए।

मंडल-20 में फल वितरण करते हुए भाजपा पार्षद शक्तिप्रकाश देवशाली व अन्य पार्टी नेता।

इस अवसर पर अनु मक्कड़, मनीष भसीन, पार्षद शक्ति  प्रकाश  देवशाली,  राजेश  चहल,  प्रकाश  गुसाईं, वीना बिष्ट, रजनी गोसाईं, मनोज पल, मुकेश चनालिया, ललित गाबा, अंकुश गुप्ता, दीपक शर्मा, परमजीत सिंह, विजय राणा, बृजेश यादव, मनोज कौशल आदि उपस्थित थे। 
 
भाजपा जिला  अध्यक्ष  मनीष  भसीन  ने कहा  कि  भारतीय  जनता  पार्टी  द्वारा  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत  पार्टी  द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, फल वितरण, रक्तदान, प्लाज़्मादान का आयोजन किया जा रहा है। 
 
पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने एसएमओ डॉक्टर  सोमा  रानी  और  डॉक्टर  सोनिया  अरोड़ा  सहित  पूरे  मेडिकल  और  पैरा  मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबने कोरोना महामारी के दौरान जिस प्रकार क्षेत्र के लोगों की सेवा की है, वह उदाहरणीय है और सम्पूर्ण समाज इस सेवाकार्य के लिए आपका ऋणी रहेगा।  

ये भी देखें- B’DAY SPECIAL: जानिए क्या है मोदी का लक फैक्टर, जिसका जन्म से है गहरा नाता

error: Content can\\\'t be selected!!