मोदी के जन्मदिन पर आज चंडीगढ़ में कई कार्यक्रम, प्रदेश प्रधान अरुण सूद रहेंगे मौजूद

CHANDIGARH: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिवस आज चंडीगढ़ में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोरोनाकाल के बीच इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सेवा सप्ताह मना रही पार्टी

गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसकी शुरुआत 14 सितम्बर को हुई थी। 20 सितम्बर तक इस सप्ताह के दौरान कई सेवा कार्यों को अंजाम देने की रूपरेखा बनाई गई है। वीरवार यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद खास तौर से मौजूद रहेंगे।

आज के कार्यक्रम

पार्टी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक सबसे पहले सुबह 9 बजे भाजपा के मंडल-13 स्थित सेक्टर-50 में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-37 में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। दोपहर 3.30 बजे मलोया के मदरसे में फल वितरण किया जाएगा। शाम 4.30 बजे सेक्टर-26 मंडी में फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन द्वारा 70 किलो केक का वितरण किया जाएगा। शाम 5 बजे मकान नंबर-2278 के पार्क के सामने सेक्टर 44-सी में पौधारोपण होगा। शाम 5.40 बजे पार्टी की तरफ से एक वर्चुअल कांफ्रैंस का आयोजन किया जाएगा, जिसका प्रसारण चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के फेसबुक पेज BJP4CHANDIGARH व यूट्यूब पर होगा।

तीसरे दिन कल हुए कार्यक्रम

इससे पहले बुधवार को सेवा सप्ताह के तीसरे दिन चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य किए गए, जिसमें मुख्य रूप से जिला नंबर 5 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 72 यूनिट रक्तदान किया गा। इसके साथ ही कार्यकर्ता सफाई अभियान में भी जुटे, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई का कार्यभार संभाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण भी किया। धनवंतरी अस्पताल सेक्टर 46 के करोना मरीजों तक फल पहुंचाए गए। सेक्टर 15 में वृद्धाश्रम, सेक्टर 12 पीजीआई में और सेक्टर 25 में भी फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, अनु मक्कड़, दीपक मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र मल्होत्रा, दीपक शर्मा, रुबी गुप्ता, प्रदेश सचिव हुकमचंद , डॉ. नरेश, गुरप्रीत ढिल्लों, सचिन लोहटिया, दीपक शर्मा, राज यदुवंशी, डॉ. नरेश आदि ने भाग लिया।

मोदी का जन्मदिवस सप्ताहः भाजपा ने कालोनियों में झाड़ू लगाकर शुरू किए सेवा कार्य

error: Content can\\\'t be selected!!