डॉ. चंद्र त्रिखा ने नीरू मित्तल नीर के काव्य संग्रह ‘अनकहे शब्द’ का विमोचन किया

CHANDIGARH: प्रसिद्ध शायर और हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने अपने ऑफिस में कवियत्री नीरू मित्तल नीर के नव- प्रकाशित काव्य संग्रह ‘अनकहे शब्द’ का विमोचन किया। इस अवसर पर साहित्यकार प्रेम विज, दीपक चनारथल व जितेंद्र परवाज भी उपस्थित थे। कोरोना वायरस के कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस मौके पर कम से कम साहित्यकारों को बुलाया गया।

कवियत्री नीरू मित्तल नीर को बधाई देते हुए डॉ. चंद्र त्रिखा ने कहा कि इन कविताओं में जीवन के विविध रूप चित्रित किए गए हैं। कविवर प्रेम विज ने कहा कि इन कविताओं में समाज, जीवन और आम आदमी के दुख-दर्द पिरोए गए हैं।

इस काव्य संग्रह में 91 कविताएं हैं, जो कि कवियत्री के बरसों के अनुभव को व्यक्त करती हैं। इनमें छंदयुक्त व छंदमुक्त दोनों तरह की कविताएं हैं। कवियत्री नीरू मित्तल नीर ने कहा कि मैंने कविताओं में विभिन्न भाव व्यक्त किए हैं। उनकी अनेक कविताएं विभिन्न काव्य संग्रहों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः डा. प्रज्ञा शारदा के बाल काव्य संग्रह ‘अनूठा बाल संसार’ का विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content can\\\'t be selected!!