चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आ रही थोड़ी देर में, 5 में से एक मौजूदा पार्षद का टिकट कटा

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आज यानी अभी थोड़ी देर में ही जारी होने वाली है। प्रदेश कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी ने फिलहाल 30 वार्डों में उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। पहली सूची में इन 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। खास बात यह है कि इनमें कांग्रेस के मौजूदा पांच पार्षदों में से एक का टिकट कट गया है।

ANews Office ने कल ही आपको बता दिया था कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अपने नगर निगम चुनाव उम्मीदवारों की पहली सूची वीरवार को जारी करेगी। पार्टी की इलेक्शन कमेटी ने सभी उम्मीदवारों के नामों पर कल ही मंथन पूरा कर लिया था। आज कमेटी ने बैठक करके उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया। इसमें नए-पुराने दोनों चेहरों को तवज्जो दी गई है। पहली सूची में 30 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने जा रही है। बाकी पांच सीटों पर आज देर रात या कल सुबह तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को एक इलेक्शन कमेटी का गठन किया था, जिसमें चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी जिंदल, पवन शर्मा, जीत सिंह बहलाना, लव कुमार के अलावा चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, एनएसयूआई अध्यक्ष रीतिंदर सिंह रॉबी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुखिया डॉ. ओपी वर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

error: Content can\\\'t be selected!!