चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः AAP ने चंद्रमुखी शर्मा को भी उतारा मैदान में, वार्ड-35 में बदला उम्मीदवार

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। इसमें वार्ड-35 से पहले घोषित प्रत्याशी संदीप भारद्वाज का टिकट वापस ले लिया गया है। अब उनकी जगह जेजे सिंह को पार्टी ने यहां उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज अचानक अस्वस्थ हो गए हैं। मोहाली के फोर्टिज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार समिति के चेयरमैन बनाए गए पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है।

आम आदमी पार्टी ने दूसरी सूची में पांच अन्य वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें वार्ड-3 से कमल कुमार, वार्ड-6 से नितिका कौशल, वार्ड-8 से जरनैल सिंह, वार्ड-13 से चंद्रमुखी शर्मा तथा वार्ड-33 से शादाब राठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। अब आम आदमी पार्टी की तरफ से वार्ड-17, 24, 27, 29 में उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। शाम तक इन वार्डों में भी पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर देगी, क्योंकि कल उम्मीदवारों के नामांकन के लिए अंतिम तिथि है।

error: Content can\\\'t be selected!!