चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को जरूरत का सामान देकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया

CHANDIGARH: आज चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने शाहपुर कॉलोनी में करीब दो सौ महिलाओं को मास्क, सेनेटरी नैपकिन, साबुन और सैनिटाइजर बांटकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के अनुसार इस मौके पर महिला कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को खासतौर पर स्वस्थ रहने की आवश्यकता है, क्योंकि अगर वह स्वस्थ है तो पूरा परिवार भी स्वस्थ रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीति ही जनहित में कार्य करना है और उसी नीति को आगे बढ़ाते हुए हमने आज यह कार्यक्रम किया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस से ममता राणा, सुषमा, महिला कांग्रेस सोशल मीडिया टीम से दामिनी, निधि, प्रीति, पूजा, सविता, खुशी और दीपा आदि भी मौजूद थीं।

error: Content can\\\'t be selected!!