चंडीगढ़ अब संडे को भी ओपन, सुखना बंद रहेगी

CHANDIGARH: शहर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घटने के साथ ही चंडीगढ़ अब सामान्य स्थिति की तरफ लौट रहा है। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने आज फैसला किया है कि अब शहर में रविवार को न तो लॉकडाउन रहेगा और न ही बाजार बंदी रहेगी। यानी पूरा शहर संडे को भी सामान्य रूप से खुल सकेगा। इससे खास तौर पर शहर के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।

प्रशासक ने यह भी निर्णय लिया है कि रात्रि कर्फ्यू रात 10:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा सुखना लेक रविवार को सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक और शाम छह बजे से आठ बजे तक खुलेगी, जबकि बाकी समय बंद रहेगी।

error: Content can\\\'t be selected!!