चुनाव आयोग पर बरसी चंडीगढ़ कांग्रेस, BJP के इशारे पर काम करने का लगाया आरोप, धरना-प्रदर्शन कर SDM को सौंपा ज्ञापन

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज राज्य चुनाव आयोग यूटी चंडीगढ़ के खिलाफ सेक्टर-17 में डीसी ऑफिस के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के नेतृत्व में किए गए इस धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए राज्य चुनाव आयोग पर नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा के इशारे पर काम करने तथा पक्षपातपूर्ण व्यवहार अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही चंडीगढ़ के राजनीतिक दलों की तत्काल एक सर्वदलीय बैठक बुलाने और नगर निगम चुनाव के लिए महिलाओं व अनुसूचित जाति की सीटों के आरक्षण के लिए शीघ्र ड्रा निकालने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने यह भी मांग की कि नगर निगम चुनाव की तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा तुरंत की जानी चाहिए, ताकि सभी को एक निष्पक्ष और समान अवसर मिल सके। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि हमें और चंडीगढ़ के निवासियों को ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग और चंडीगढ़ प्रशासन अपने दृष्टिकोण में पक्षपाती है और तटस्थ नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष बंसल ने भी पक्षपात के लिए प्रशासन की आलोचना की।

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वाले प्रमुख कांग्रेस नेताओं में देविंदर सिंह बबला, एचएस लक्की, पवन शर्मा, हाफिज अनवार उल हक, दीपा दुबे, जगजीत कंग, एचसी कल्याण, गुरप्रीत गाबी, राजीव मौदगिल, अजय शर्मा, लव कुमार, मनोज लुबाना, गुरबख्श रावत , रविंदर कौर गुजराल, गुरचरण दास काला, अच्छे लाल गौड़, सादिक मोहम्मद, जेडपी खान, सलीम खान, जसबीर बंटी, रामेश्वर गिरि, देविंदर गुप्ता, जीत सिंह, विनोद शर्मा, अजय जोशी, सतीश कैंथ, मीनाक्षी चौधरी, नसीब जाखड़, हरमेल केसरी, डा. ओपी वर्मा, मंजीत चौहान, प्रेमलता, मदन लाल, नितिन चौहान, ममता, कुलबीर सिंह, परवीन नारंग, परीक्षित राणा, नवदीप सहित अन्य ने चंडीगढ़ में नगर निगम के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग की। बाद में कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम सेंट्रल टीएस सैनी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।


error: Content can\\\'t be selected!!