चंडीगढ़ भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी मंगलवार को, प्रभारी विजय रुपानी भी होंगे शामिल

CHANDIGARH, 22 JANUARY: भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार 24 जनवरी को सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी के चंडीगढ़ एवं पंजाब के प्रभारी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री मन्थरी श्रीनिवासुलू भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। इनके अलावा अनेक विषयों पर चर्चा होगी तथा पार्टी की आगामी कार्यशैली की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

कैलाश चंद जैन ने बताया कि बैठक में राजनैतिक परिदृश्य पर प्रस्ताव पास किया जाएगा, नगर निगम की कार्यशैली व निगम द्वारा करवाये जा रहे कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी, भारत में आयोजित होने वाले जी 20 सम्मेलन के बारे में जानकारी दी जाएगी, सभी जिलों के वृत होंगे। इनके अलावा मन की बात , स्वावलंबी भारत, सीमा सुरक्षा, परीक्षा पर चर्चा , सोशल मीडिया, डाटा मैनेजमेंट आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी व चर्चा की जाएगी।

error: Content can\\\'t be selected!!