चंडीगढ़ भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने भूपेंद्र शर्मा के जन्मदिन पर लगाए 150 पौधे

CHANDIGARH: प्रकृति को समर्पित उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ की ओर से शहर में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के दौरान आज प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा के जन्मदिन पर सैक्टर-45 के मंडी ग्राउंड और उसके नजदीक ग्रीन बेल्ट में 150 पौधे लगाए गए। साथ ही इस मौके पर आए लोगों को पौधे वितरण किए गए।

भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि यह हरेला महोत्सव प्रकोष्ठ की तरफ से 16 जुलाई से 23 जुलाई  तक मनाया जा रहा है, जिसमें चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सभी जिलों में पौधों का वितरण किया जा रहा है और चंडीगढ़ को हरा-भरा बनाए रखने का प्रयत्न किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में गौरी शंकर सेवा दल गौशाला के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा निक्कू, मण्डल अध्यक्ष मीना, शोभाराम, राजेन्द्र सिंह रावत,  प्रशांत शर्मा, विजय शास्त्री, राजेन्द्र कपिला टोनी, रजनी ठाकुर, अरविन्द सिंह रावत, संतोष कांसल, दलीप सिंह पवार, राम कृष्ण उनियाल,चंडीप्रसाद ममगई, बर्फ सिंह, बीर पाल सिंह नेगी, ब्रजमोहन फोंदणी आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!