चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद पीजीआई से डिस्चार्ज, कोविड-19 रिपोर्ट नैगेटिव

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद आज पीजीआई से डिस्चार्ज हो गए। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनकी कोविड-19 टैस्ट रिपोर्ट अब नैगेटिव है। घर के लिए रवाना होते समय पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम तथा पीजीआई स्टाफ ने बुके भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉक्टरों की सलाह पर अरुण सूद अब अगले कुछ दिन तक घर में ही आराम करेंगे। यह जानकारी खुद अरुण सूद ने ट्वीट करके दी।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद को गत 9 दिसम्बर को कोरोना की चपेट में आ जाने के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी भी खुद अरुण सूद ने ट्वीट करके व फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी थी।

3 दिसम्बर को आया था बुखार
चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया था कि 3 दिसम्बर की शाम को उन्हें बुखार आया। इसके बाद एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को अपने घर में ही क्वारंटाइन कर लिया था। कोरोना लक्षण दिखने के बाद 9 दिसम्बर को उन्होंने अपना कोविड-19 टैस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर वह पीजीआई में एडमिट हो गए थे।

error: Content can\\\'t be selected!!