CBSE ने 10वीं की परीक्षा का भी रिजल्ट किया जारी, लड़कियां फिर अव्वल, जानिए कहां-कहां देख सकते हैं नतीजे

CBSE 10th Result 2022: NEW DELHI, 22 JULY: केंद्राय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने आज कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का भी परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने दोपहर दो बजे के बाद यह रिजल्ट जारी किया। छात्र अपने परिणाम को सीबीएसई CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या फिर cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा परिणाम डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी मौजूद है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि एक बार में लाखों की संख्या में छात्र अपना परिणाम चेक कर रहे हैं। इसलिए वेबसाइट पर उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है। CBSE की ओर से जारी किए गए कक्षा दसवीं के परिणाम में कुल 94.40 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।परीक्षा के लिए कुल 2109208 छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से 2093978 परीक्षा में बैठे थे। 1976668 छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस रिजल्ट में भी लड़कियां ही अव्वल रही हैं। लड़कियों ने 1.41 पास प्रतिशत से लड़कों को पीछे कर दिया।

कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई CBSE ने इस साल दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को दो सत्र- टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित कराने का निर्णय लिया था। दसवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से लेकर 24 मई 2022 तक देश के हजारों केंद्रों पर किया गया था। सीबीएसई CBSE द्वारा बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम में छात्रों को थ्योरी पेपर में टर्म-1 कें अंकों का 30 फीसदी और टर्म-2 के लिए 70 फीसदी अंक वेटेज दिया गया है। प्रायोगिक परीक्षा में दोनों टर्म के 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए हैं।

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक करें नतीजे
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in

ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

error: Content can\\\'t be selected!!