कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अनिल विज से पूछाः हरियाणा में क्या जंगल राज है ?

राहुल गांधी को हरियाणा में दाखि़ल न होने देने की धमकी पर बरसे पंजाब के मुख्यमंत्री

कहा- भाजपा केंद्र और राज्यों में विपक्ष की आवाज़ दबाना चाहती है, परन्तु इससे कांग्रेस का हौसला और बढ़ेगा

CHANDIGARH: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह Captain Amarinder Singh ने शुक्रवार को हरियाणा haryana के गृह मंत्री अनिल विज की तरफ से राहुल गांधी को हरियाणा में दाखि़ल न होने देने की धमकी को रद्द करते हुए चेतावनी दी कि इससे कांग्रेस को किसानों के हकों के लिए संघर्ष करने के लिए और हौसला मिलेगा।

विज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा haryana सरकार को पूछा, ‘‘क्या हरियाणा में जंगल राज है जहां आप किसी को भी रोक सकते हो, यहां तक कि राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के एक चुने हुए नेता को भी किसानों के साथ हुई बेइन्साफ़ी के खि़लाफ़ आवाज उठाने के लिए राज्य में दाखि़ल होने से रोक सकते हो।’’

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने यू.पी. पुलिस द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला और केस दर्ज करने और इससे पहले संघर्ष कर रहे किसानों पर हरियाणा haryana पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज करने का हवाला देते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार इन राज्यों में संविधान में दर्ज लोकतंात्रिक अधिकारों का पूरी तरह उल्लंघन करती हुई विपक्ष की आवाज़ दबाने पर तुली हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र या राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के ऐसे दमनकारी और ग़ैर-लोकतांत्रिक कृत्योंं के आगे नहीं झुकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी अब भाजपा को असहमति की आवाज़ दबाने नहीं देगी क्योंकि असहमति प्रकट करना प्रत्येक भारतीय का अधिकार है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यदि वह (भाजपाई) सोचते हैं कि ऐसी मनमानी के साथ कांग्रेस लीडरशिप के इरादों को तोड़ देंगे तो वह मूर्खों की दुनिया में जी रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब भी लोगों की आवाज़ को जबरन दबाने की कोशिश हुई है तो उस समय यह आवाज़ और बुलंद हुई है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के बेहूदा ढंग की सख़्त आलोचना की जिसने पहले संसद में और उसके बाद उत्तर प्रदेश में विरोधियों की आवाज़ दबाने की कोशिश की जहाँ दिल दहला देने वाली हाथरस घटना के पीडि़त परिवार को मिलने जाते समय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जबरन रोका गया। उन्होंने कहा कि यहाँ से पता लगता है कि विज का बयान मनमाना नहीं बल्कि भाजपा की तरफ से विरोधियों को ख़त्म करने के लिए तैयार की गई साजिश का हिस्सा है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि भाजपा अपने घिनौने इरादों में सफल नहीं होगी और भारत के लोग इनको ऐसा हरगिज़ नहीं करन देंगे और वह फिर से संसद में 2 सीटों तक सिमट कर रह जाएंगे जहाँ से उन्होंने अपने राजनैतिक सफऱ की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही किसानों और दबे-कुचले वर्गों के साथ खड़ी है और उनके हकों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।

ये भी देखें- हाथरस कांडः चंडीगढ़ में भी सियासी बवाल, कांग्रेस का पुलिस से टकराव, छाबड़ा समेत कई घायल

error: Content can\\\'t be selected!!