ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया त्रिमूर्ति शिव शक्ति त्यौहार, पार्षद प्रेमलता ने बच्चों को बांटे पुरस्कार

CHANDIGARH, 13 MARCH: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-35 चंडीगढ़ द्वारा आज त्रिमूर्ति शिव शक्ति का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान दीप प्रज्वलन के जरिए हर आत्मा के जीवन में आध्यात्मिक ज्योति जलाने की कोशिश की गई।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-35 चंडीगढ़ की संचालक प्रभा दीदी ने बताया कि नैतिक बोल ही जीवन की मूल्य अवधि है। कार्यक्रम में राजयोग भवन से मधु दीदी और हिंदू पर्व महासभा के उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता एवं वार्ड नंबर-23 की आम आदमी पार्टी पार्षद प्रेमलता ने दीप प्रज्वलन किया। इस मौके पर बच्चों को पुरस्कार पार्षद प्रेमलता ने वितरित किए।

इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता ने कहा कि नैतिक मूल्य ही जीवन की सफलता हैं। सभी को अपने जीवन में शिव की आराधना करनी चाहिए। अपने जीवन को सादा जीवन बनाकर अपने जीवन का निवारण करना चाहिए। इस कार्यक्रम में सेक्टर-35 की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

error: Content can\\\'t be selected!!