ब्लॉक कांग्रेस मनीमाजरा ने नए जिलाध्यक्ष रामेश्वर गिरि को किया सम्मानित, निगम चुनाव में पार्टी की जीत का लिया संकल्प

CHANDIGARH: आज मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से ब्लॉक अध्यक्ष संजय भजनी की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गई। इसमें चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामेश्वर गिरि को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला व ब्लॉक अध्यक्ष संजय भजनी, सुरजीत ढिल्लों, संजीव गाबा, मलकीत सिंह, शाम सिंह, बुआ सिंह, फ़तेह सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामेश्वर गिरि ने कहा कि मनीमाजरा एरिया बड़ा होने के कारण मनीमाजरा को पहली बार कांग्रेस ने संगठन की दृष्टि से जिला बनाया है औऱ इस के तीन ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो कार्यकर्ता किसी कारण नाराज चल रहे हैं, उनके घर जाकर उनकी नाराजगी दूर की जायेगी व उनको भी साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

मीटिंग में संकल्प लिया गया कि नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं, हम सब पूरी मेहनत, लगनन व पार्टी की मजबूती के लिए एक साथ काम करेंगे। मनीमाजरा के तीनों वार्ड 4, 5 व 6 कांग्रेस जीतेगी और बीजेपी को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखायेगी। मीटिंग में अशोक कुमार, रमेश गोयल, हरीश कुमार, वसीम मोहम्मद, मतूलब मत्ता, हरजीत सोनी, श्याम लाल मोड़, जलील अहमद कुरेशी, नेतराम राणा, शमशाद बानो, राफिकन, रामकिशन, नईम अहमद, नफे सिंह आदि भी मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!