चंडीगढ़ में भाजपा का सेवा ही संगठन अभियान कल से: कोरोनाकाल में लोगों की मदद को हैल्पलाइन शुरू की, जानिए क्या-क्या मदद ले सकते हैं पार्टी से

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ 22 अप्रैल से सेवा ही संगठन अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत कोरोना से वैश्विक बीमारी से ग्रसित लोगों की सेवा के साथ-साथ जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, पार्षदों आदि के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान व्यक्त किए ।

उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष “मेरा बूथ, कोरोना वायरस मुक्त बूथ” अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक लोगों को कोरोना वैश्विक बीमारी के बचावों  को लेकर जागरूकता शिविर चलाएंगे और टीकाकरण के अभियान के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।

उन्होंने स्थानीय लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत अधिक संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। हमें अपने साथ-साथ दूसरे लोगों को भी बचाने की आवश्यकता है। भाजपा चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ता देश की जनता के साथ खड़े हैं। इस बीमारी के दौरान पार्टी द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया है जो कि इस प्रकार है:

BJP 24X7 COVID हेल्पलाइन नंबर 8699999599 नरेश अरोड़ा, चिकित्सकों के पैनल में कोविड की बीमारी एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए डॉ संजीव भाटिया, डॉ सुमित गौतम, डॉ आलोक आहूजा की सेवाएं ली जा रही हैं निजी एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों पर उपलब्ध बेड, वेंटिलेटर एवं सामान्य बेड आदि की सुविधाओं के बारे में लोगों को आवश्यक सूचना एवं सहायता प्रदान करने हेतु, जिनके घरों में सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं या बाजार से दवा लाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है उनके घर तक आवश्यक दवा पहुंचाने की व्यवस्था हेतु एवं आवश्यकतानुसार लोगों को बेड मिले इसके लिए अस्पतालों से मरीजों का समन्वय करवाने हेतु प्रिंस बंदुला को, कोविड टीकाकरण की मदद हेतु नीना तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष को नियुक्त किया गया हैं।

इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएँ जैसे कि प्रशासनिक सूचनाएं और सहायता हेतु अमित राणा, प्रदेश सचिव को, मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्धता एवं सहायता हेतु अमित जिंदल, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष को, इम्युनिटी बूस्टर सहायता हेतु डॉ हुकम चंद, प्रदेश सचिव को, रक्तदान एवं प्लाज्मा दान हेतु सरदार जसमनप्रीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा को, मोदी रसोई द्वारा निर्मित भोजन पैकेट उपलब्धता करवाने हेतु रामबीर भट्टी प्रदेश महासचिव को, जिनके घरों में सभी सदस्य संक्रमित हो गए हैं या बाजार से किराना सामान, सब्जी एवं फल आदि लाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने हेतु कैलाश जैन, प्रदेश प्रवक्ता को, सैनिटाइजर, मास्क एवं ऑक्सिमीटर उपलब्ध करवाने हेतु सुनीता धवन, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा को, प्रवासी मज़दूर सहायता हेतु रामलाल बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष को, कोरोना कारण से हुई मृत्यु के पश्चात अंतिम संस्कार मदद हेतु अनूप गुप्ता, प्रदेशसचिव को, “मेरा बूथ, कोरोना वायरस मुक्त बूथ” अभियान हेतू संयोजक प्रेम कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष को, नियुक्त किया गया हैं।

उपरोक्त कार्यो के संपादन एवं समन्वय हेतु चंद्रशेखर, प्रदेश महामंत्री, अमित राणा, प्रदेश सचिव एवं डॉ हुकम चंद, प्रदेश सचिव को प्रांतीय टोली का गठन किया गया है।

error: Content can\\\'t be selected!!