भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मर्यादा में रहकर पार्टी के लिए काम करते हैं, किसी परिवार की चाटुकारिता के लिए नहींः पठानिया

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के जिला नंबर-2 में आयोजित किया गया कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के विभिन्न कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पार्टी द्वारा गत सप्ताह से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला नंबर-2 के मंडल नंबर 7, 7-A, 8, 9, 10 और मंडल नंबर-11 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अलग-अलग स्थानों पर किया गया।

6 मंडलों में हो चुका प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के जिला नंबर-2 के अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने बताया कि पार्टी द्वारा हर तीन वर्षों में इसी प्रकार से कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। मूलतः ये प्रशिक्षण शिविर आवासीय शिविर होते हैं परन्तु कोरोना के चलते इस बार शिविर का आयोजन चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर किया गया। इन प्रशिक्षण शिविरों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और उनको प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रदेश और जिला स्तर के वक्ताओं ने संबोधित किया। पठानिया ने बताया कि अभी तक 9 मंडलों में से 6 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो चुका है। शेष 3 मंडलों में 28 और 29 नवम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया व अन्य।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद समेत पार्टी के कई नेताओं ने किया संबोधित

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम पार्टी के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, वरिष्ठ सीनियर डिप्टी मेयर रविकांत शर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ शिविरों का उद्घाटन किया। इसके उपरान्त दो दिन के शिविर में 10 अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं ने प्रशिक्षण प्रदान किया। वक्ताओं में मुख्यतः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर और रामबीर, रघुबीर लाल अरोड़ा, प्रदेश सचिव अमित राणा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रमुख शक्ति प्रकाश देवशाली और सह संयोजक रविकांत शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा, जिला महासचिव रवि रावत और शीलानाथ, सचिव वैभव पराशर, मंडल महामंत्री कृष्ण कान्त, उपाध्यक्ष गुलशन गिरधर, सोशल मीडिया जिला प्रमुख रविन्द्र ठाकुर ने अपने-अपने विषयों पर विचार व्यक्त किए। गौरतलब है कि उपरोक्त सभी मंडलों में प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्षों राहुल द्विवेदी, दीनानाथ चौहान, सतपाल सेठी, आजाद कुमार पंकज, दुर्योधन राणा और नारायण प्रसाद अपने मंडलों के कार्यकर्ताओं को लेकर आए और उन्हें प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया ।

प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता हैः रविन्द्र पठानिया

रविन्द्र पठानिया ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर अन्य दलों में भी होते होंगे परन्तु भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जाता है। यहां कार्यकर्ता को हर क्षेत्र में चाहे व्यक्तिगत छवि की बात करें या भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों के इतिहास की बात करें, सभी विषयों में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया जाता है। यह केवल भाजपा में ही होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र विद्यमान है और भाजपा के सभी कार्यकर्ता संगठन की मर्यादा में रहकर पार्टी के लिए कार्य करते हैं, न कि अन्य दलों की तरह विशेषतः एक परिवार की चाटुकारिता के लिए। पठानिया ने कहा कि भाजपा में सभी को सम्मान पूर्वक अपने विचार रखने की स्वतंत्रता है। उन्होंने शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी मंडल अध्यक्षों और उनकी समूची टीम, जिले के सभी पदाधिकारियों और सभी वक्ताओं का विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा की यही ताकत है। सभी लोग एक साथ एक मिशन पर जुट जाते हैं और फिर उस काम को सफल बनाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं।

Panjab University extended the last date to submit students registration

error: Content can\\\'t be selected!!