गोल्ड मेडल विजेता जानवी जिंदल को भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मानित

CHANDIGARH: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय लेवल पर रोलर स्केटिंग पर भांगड़ा प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता चंडीगढ़ की जानवी जिंदल को आज भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती आशा कुमारी जसवाल एवं चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन के नेतृत्व में सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, भाजपा कार्यालय इंचार्ज देवी सिंह, भाजपा महिला मोर्चा महासचिव श्रीमती रूबी गुप्ता, श्रीमती नेहा अरोड़ा एवं भाजपा महिला मोर्चा की तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

21वीं शताब्दी में बच्चियां फ्रंट लाइन पर राष्ट्र, प्रदेश, अपने परिवार का मान बढ़ा रही हैंः जसवाल

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा कुमारी जसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज 21वीं शताब्दी में बच्चियां फ्रंट लाइन पर राष्ट्र का, प्रदेश का, अपने परिवार का मान बढ़ा रही हैं। आज की तिथि में कन्या का घर में जन्म होना लक्ष्मी का शुभ आगमन माना जाता है और गर्व महसूस किया जाता है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता धवन ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा होनहार बच्चियों को भविष्य में इसी प्रकार प्रोत्साहन देने के लिए सम्मानित करता रहेगा और हम आशा करते हैं कि जानवी जिंदल की तरह और भी बेटियां चंडीगढ़ का नाम रोशन अवश्य करेंगी। महिला मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग की बच्चियों के टैलेंट को उत्साह देने के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए प्रयासरत है।

error: Content can\\\'t be selected!!