हरेला पर्व के उपलक्ष्य में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने चंडीगढ़ में शुरू किया पौधारोपण अभियान, 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य

CHANDIGARH: प्रकृति को समर्पित उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने शहर में पौधारोपण अभियान शुरू किया है। 18 जुलाई से शुरू किया गया यह अभियान 23 जुलाई तक चलेगा।

चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि यह पौधारोपण अभियान चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में चलेगा। इस दौरान प्रकोष्ठ की तरफ से शहर के सभी वार्डों में सभी उत्तराखंडियों को पौधों का वितरण भी किया जाएगा। पांडेय ने बताया कि 23 जुलाई तक शहर में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। शशि प्रकाश पांडेय और भूपेंद्र शर्मा ने हरेला पर्व मनाने के लिए सहयोग करने पर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस बीच, आज धनास में भाजपा के शहीद भगत सिंह जिला नंबर-6 में घर-घर जाकर चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की तरफ से सभी उत्तराखंडी लोगों को पौधों का वितरण किया गया व धनास के पार्क में पौधा रोपण कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष मातवर सिंह रौधान, सह संयोजक दीपक शर्मा, गिरीश बिन्जोला, जिला कोषाध्यक्ष, दशरथ सिंह नेगी, मंडल प्रधान, अम्बिका प्रसाद, प्रदीप शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, मुकेश बिष्ट, प्रकाश नेगी, अमरीक सिंह, साहिल, दिनेश रतूडी, हर्षमणि मैठानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content can\\\'t be selected!!