भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने संजय टंडन को सम्मानित किया

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ चण्डीगढ़ प्रदेश ने वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन को हिमाचल प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के संयोजक भूपेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पाण्डेय, दलीप सिंह पवार, चंडीप्रसाद ममगई , बीरपाल सिंह नेगी, दीपक उनियाल, प्रशांत शर्मा, गोपाल बेंजवाल, ब्रजमोहन फोंदणी, रमेश शर्मा, सुनीता भट्ट, शांति बहुगुणा समेत पूरी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

संजय टंडन को बुके भेंट करते हुए भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी शशिप्रकाश पांडेय।

इस मौके पर भाजपा उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जगत प्रकाश नड्डा का दिल से धन्यवाद करता है, जिन्होंने चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन को हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ को पूरा भरोसा है कि संजय टंडन इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए हिमाचल में फिर से भाजपा को विजयी बनाएंगे। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि संजय टंडन दस साल चण्डीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष रहे, इनके कार्यकाल में जो भी चुनाव हुए सभी में भाजपा को जीत हासिल हुई।

ये भी पढ़ेंः भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मर्यादा में रहकर पार्टी के लिए काम करते हैं, किसी परिवार की चाटुकारिता के लिए नहींः पठानिया

error: Content can\\\'t be selected!!