AAP पार्षद की वायरल ऑडियो पर BJP ने आम आदमी पार्टी को घेरा, वायरल ऑडियो सुनें

कहा- चंडीगढ़ में भी भ्रष्टाचार की दुकानें खोल चुके हैं AAP के नेता, यह पार्टी गरीब हितैषी नहीं

CHANDIGARH, 21 MAY: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री रामवीर व चंद्रशेखर ने चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 31 के पार्षद लखबीर सिंह उर्फ बिल्लू द्वारा गरीब रेहडी फड़ी वालों से पैसे मांगने के वायरल हुए ऑडियो पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा रेहड़ी फड़ी वालों से जबरन पैसे वसूलने की बात से उनकी पार्टी की मानसिकता का पता चलता है। आम आदमी पार्टी गरीबों की हितैषी नहीं है। गरीब जनता भले ही भूखे मरे पर पार्टी के पार्षद को तो रेहडी फड़ी वालों से हफ्ता वसूली करनी है। उसकी इस करतूत ऑडियो के रूप में वायरल हुई है, जिसमें झाड़ू वाली पार्टी के पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू एक व्यक्ति को पैसे न देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यह वही आम आदमी पार्टी है जिसके मुखिया अरविंद केजरीवाल कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। उनके पार्षद चंडीगढ़ में जिस प्रकार रेहड़ी फड़ी वाले ठेकेदारों व दुकानदारों से जबरन पैसा वसूलने की बात कर रहे हैं, उसको देखकर वहां के निवासी भी सरेआम बोलने लगे हैं कि आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। आप पार्टी ने दिल्ली में और चंडीगढ़ में भी भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह वही आम आदमी पार्टी है जिसके प्रमुख केजरीवाल कहा करते थे कि भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंक देंगे लेकिन अब उल्टा उसी के नेता खुद भ्रष्टाचार की दुकानें खोल चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामला बहुत गंभीर है और पार्षद लखबीर सिंह के बिल्लू के खिलाफ वह हर मंच पर आवाज उठाएंगे।

वायरल ऑडियो सुनें
error: Content can\\\'t be selected!!