जनता को भ्रमित करने के हथकंडे न आजमाए भाजपा, अपनी कुंठा का प्रदर्शन कर रहे अरुण सूद: युवा कांग्रेस

CHANDIGARH: भाजपा नेताओ द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डालते हुए बीते दिनों सेक्टर-48 में भाजपा नेताओ पर हुए हमले के तार युवा कांग्रेस के साथ जोड़ने पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव विनायक बंगीया और युवा नेता सुनील यादव ने भाजपा नेताओ को आड़े हाथ लेते हुए पूछा है कि सत्ता में होते हुए भी जांच के नाम पर अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ को इकट्ठा कर प्रदर्शन की राजनीति क्यों कर रहे हैं।

युवा कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से सवाल किया कि आप खुद कहां थे जब आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मेयर पर हमला हो रहा था।

जब आप की आपके लोगो को जरूरत थी तब आप पूरे परिदृश्य से गायब थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रधान अरुण सूद अपनी कुंठा का प्रदर्शन खुद कर रहे हैं, जिनकी अपने खुद के संगठन में कोई पकड़ नही है। वह खुद माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और किसान समर्थकों के बीच छुपे असामाजिक तत्वों को तलाशने में जो चंडीगढ़ पुलिस असमर्थ रही है उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर रविकांत शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद को इस बात का अभास होना चाहिए कि केंद्र में उनकी सरकार है और स्थानीय सांसद भी भाजपा की हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन केंद्र के सीधे नियंत्रण में है, वे स्थानीय पुलिस के खिलाफ कैसे विरोध कर सकते हैं, जो तकनीकी रूप से उनके अधीन है। युवा कांग्रेस नेता ने भाजपा नेताओं से कहा है कि यह आपकी सरकार और प्रशासन है। जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह के हथकंडे न आजमाएं। भाजपा नेताओं को यह भी याद रखना चाहिए कि किसानों का उनकी सरकार द्वारा किए गए भारी नुकसान को रोकने के लिए और चंडीगढ़ में किसानो के मौजूदा विरोध को देखते हुए कृषि विरोधी कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश करने की आवश्यकता है।

error: Content can\\\'t be selected!!