BJP एससी मोर्चा की मौलीजागरां में हुई जनसभा: जानिए निगम चुनाव में एससी समाज के समर्थन को लेकर क्या कहा अरुण सूद ने

CHANDIGARH: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के एससी मोर्चा की ओर से मौलीजागरां में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में सैंकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। जनसभा का आयोजन भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष मनु सोनकर की ओर से किया गया। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री रामवीर भट्‌टी, स्थानीय पार्षद अनिल दुबे, एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, प्रदेश वक्ता व मोर्चा प्रभारी नरेश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित टांक और मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

जनसभा के दौरान सूद ने कहा कि “मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी एससी समाज का भाजपा के हर उम्मीदवार को पूरा समर्थन मिलेगा। सूद ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारा जो भी उम्मीदवार चुनकर नगर निगम सदन में जाएगा, वह आपके क्षेत्र व समाज की सेवा के लिए अपना पूरा योगदान देगा। सूद ने कहा ” अब कुछ ही समय बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा और फिर हम इन्हीं आंखों से राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे और इन्हीं हाथों से उन्हें प्रणाम कर सकेंगे। ये पीढ़ी बढ़ी ही सौभाग्यशाली है। सूद ने कहा- “मेरे मन में विचार आया कि अब अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है इसलिए भगवान राम को मर्यादा पुरषोत्तम बनाने वाले महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती को भी विशेष तौर पर मनाया जाना चाहिए। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने भगवान वाल्मीकि की जयंती को एक दिन की बजाय सप्ताह भर मनाया।

मौलीजागरां में हुई भाजपा की जनसभा में मौजूद लोग।

उन्होंने कहा कि हमने भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर शहर में अलग-अलग कार्यक्रम करवाए। इस दौरान पढ़ाई में आगे रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। जिन बच्चों की खेल में रूचि थी उनके लिए महर्षि वाल्मीकि ट्रॉफी करवाई और क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया।सूद ने कहा ” हमने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक विशेष सेमिनार भी करवाया जिसमें शहर के एडवाइजर धर्मपाल भी पहुंचे थे। उन्होंने सेमिनार के दौरान बताया था कि किस प्रकार भगवान वाल्मीकि जी की रामायण में दी गई शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर पार्षद अनिल दुबे ने कहा कि ये भाजपा सरकार में ही संभव हो सका है कि आज एक गरीब आदमी भी अपना ईलाज प्राइवेट अस्पताल में करवा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयूष्मान योजना के तहत गरीबों को निशुल्क ईलाज की सुविधा दी है जिससे जनता को काफी लाभ भी हुआ है।

error: Content can\\\'t be selected!!