भाजपा ने जारी की निगम प्रत्याशियों की दूसरी सूची: मैंने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छोड़ी टिकट पर अपनी दावेदारी- अरुण सूद

CHANDIGARH: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी। पार्टी अब तक कुल 30 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने एक बार फिर स्वच्छ छवि वाले और युवा चेहरों को प्रोत्साहित करते हुए अंत में टिकट पर अपनी दावेदारी छोड़ दी है।

अरुण सूद ने बताया कि प्रत्याशियों की पहली सूची में आयु वर्ग, क्षेत्र, समेत सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर संतुलित सूची जारी की गई है। इसी प्रकार दूसरी सूची जारी करने से पहले पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि चुनाव समीति में राष्ट्रीय महामंत्री तथा नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में चेयरमैन प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री – चन्द्रशेखर और रामबीर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे। अरुण सूद का कहना है कि उन्होंने पार्टी में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपने वार्ड से टिकट पर अपनी दावेदारी छोड़ी है।

error: Content can\\\'t be selected!!